फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azad Samaj Party take action against spokesperson ahsan khan azamgarh dalit protest audio viral for ending protest demanding money

कार्रवाई : एहसान को आजाद समाज पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, धरना खत्म करने के नाम पर वसूली का ऑडियो हुआ था वायरल

Thu, 26 Aug 2021 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 Aug 2021 05:02 PM IST
सार

वायरल ऑडियो में आजाद समाज पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान बृजराज नाम के किसी व्यक्ति से धरना खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये मांग रहा था।   पुलिस की एहसान के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद अब पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है।

विज्ञापन
Azad Samaj Party take action against spokesperson ahsan khan azamgarh dalit protest audio viral for ending protest demanding money
एहसान खान - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

धरना-प्रदर्शन खत्म करने के नाम पर पैसों की वसूली प्रकरण में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान पर पार्टी ने कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा ऑडियो वायरल करने व गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद पार्टी ने गुरुवार को निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे एहसान खान को पुलिस ने सोमवार को गंभीरपुर थाना के रानीपुर रजमो गांव में चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी दिन देर शाम एसपी ने पुलिस विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप में एहसान खान के आपराधिक इतिहास के साथ ही एक ऑडियो भी जारी किया।  
विज्ञापन


ऑडियो में एहसान खान बृजराज नाम के किसी व्यक्ति से धरना खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस की एहसान के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद अब पार्टी भी उसके खिलाफ हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय कमेटी द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने एहसान खान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में एहसान खान समर्थकों के साथ दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर 14 अगस्त से धरना दे रहा था।

एहसान खान पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

वायरल ऑडियो के आधार पर पुलिस एहसान खान पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही उसके दूसरे मुकदमों की भी फाइलें खोली जाएंगी। एहसास खान पर पहले से ही दलित उत्पीड़न और राष्ट्रध्वज जलाने के लिए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed