फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ayushman Mitra angry in Azamgarh met DM said we want justice

UP के इस जिले में भड़के आयुष्मान मित्र : निजी कंपनी के खिलाफ गुस्सा, DM से मुलाकात की; बोले- हमें न्याय चाहिए

Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात आयुष्मान मित्रों ने आरोप लगाया कि हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें पत्रक साैंप कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Ayushman Mitra angry in Azamgarh met DM said we want justice
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे आयुष्मान मित्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ayushman Bharat : आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात आयुष्मान मित्रों ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। आयुष्मान मित्रों ने निजी कंपनी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित और बर्खास्त किए का आरोप लगाया।

विज्ञापन




आयुष्मान मित्रों ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी नियुक्ति सीएचसी और पीएचसी पर किया गया था। तब से लेकर आज तक वह गांव-गांव जाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए और अन्य कार्य भी सुचारू रूप से करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान मित्रों ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पत्र के क्रम में अगस्त 2023 में एक निजी कंपनी का चयन कर आयुष्मान मित्रों से कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया। आरोप लगाया कि निजी कंपनी द्वारा हर माह 100-150 फर्जी मरीजों को भर्ती कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बीते वर्ष बिना किसी कारण के ही सात आयुष्मान मित्रों को बर्खास्त कर दिया गया। अब आयुष्मान मित्रों को स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर चार घंटै अतिरिक्त काम करने का दबाव मनाया जा रहा है। आयुष्मान मित्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा। इस मौके पर आशीष कुमार, मिथलेश, राकेश यादव, राहुल, गौरव भारती, पूनम, रिंकू सूर्यकुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed