फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ayushman Bharat card distributed among the beneficiaries

लाभार्थियों में वितरित हुआ आयुष्मान भारत कार्ड

Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat card distributed among the beneficiaries
आयुष्मान भारत योजना के तहत सोमवार को बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय द्वारा किया गया। जिसमें 100 से भी अधिक लाभार्थियों में कार्ड का वितरण हुआ। सत्येंद्र राय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही आयुष्मान भारत की सुविधा उन लोगों के लिए संजीवनी बूटी का कार्य कर रही है जो पैसे के अभाव में अपने परिजनों का इलाज नहीं करा पाते थे। अगर इलाज किसी प्राईवेट अस्पताल में कराना पड़ता था तो उस इलाज को कराने के लिए लोगों को अपने खेत और जमीन तक गिरवी रखने पड़ जाते थे। इस मौके पर अंजनी रामपति, राम दरस, अस्वानी, अनुराधा, चंदन, खोजु के साथ सैकड़ों लाभार्थियों को आयुष्मान भारत का कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिलरियागंज स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. वीके गौतम, डा. निधि वर्मा, डा. अल्ताफ, डा. बीबी त्रिपाठी, डा. एसएन प्रसाद के साथ बिलरियागंज स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ के साथ तेंदुआ ग्राम सभा के प्रधान अभिषेक राय बंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed