{"_id":"6ab57db94c52565de90184fc","slug":"ayurveda-is-not-just-a-system-of-medicine-but-a-lifestyle-for-healthy-living-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157693-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा नहीं, स्वस्थ जीवन की जीवनशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा नहीं, स्वस्थ जीवन की जीवनशैली
विज्ञापन
नीमा की ओर से 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह में मौजूद डॉक्टर। स्रोत-संगठन
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से बुधवार शाम एक रेस्टोरेंट के सभागार में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह में आयुर्वेद को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बताते हुए वर्तमान दौर में इसकी उपयोगिता और नवीन शोध पर जोर दिया गया।
नीमा के संरक्षक डॉ. वीएस सिंह ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति है। आज पूरी दुनिया आयुर्वेद को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीडी सिंह ने कहा कि ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ की थीम के अनुरूप प्राचीन चिकित्सा पद्धति को वर्तमान जरूरतों के अनुसार और अधिक जनोपयोगी बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
संहिता ग्रंथों में वर्णित औषधियों पर नए शोध कर उन्हें आधुनिक परिवेश में स्वीकार्य और सर्वसुलभ बनाने पर बल दिया। अध्यक्ष डॉ. मनीष राय ने कोरोना काल में आयुर्वेदिक औषधियों की उपयोगिता बताई।
डॉ. विभा त्रिपाठी ने महिलाओं के स्वास्थ्य में आयुर्वेदिक दवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीएस सिंह और संचालन डॉ. डीडी सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अजीम अहमद, डॉ. मनीष चौबे, डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. अविचल बरनवाल, डॉ. शाहिद सलीम, डॉ. महेंद्र यादव समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।