फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ayodhya will be reached after travelling 41 kms via Saryu

Azamgarh News: सरयू के रास्ते 41 किमी का सफर तय कर पहुंचेंगे अयोध्या

Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be reached after travelling 41 kms via Saryu
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या से बलिया तक जल परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा ने जिले में हलचल तेज कर दी है। देवारा क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर हर्ष है। उन्हें उम्मीद है कि इस सेवा के जुड़े होने से उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधानसभा में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से बलिया को सीधे जोड़ने की योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या से लेकर बलिया तक सरयू नदी में जल परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो यह परिवहन सेवा जिले में 41 किमी सफर करेगी। अगर इस परिवहन सेवा का ठहराव आजमगढ़ में भी होता है तो इसका सीधा फायदा देवारा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। अभी देवारा क्षेत्र के लोगों को अध्योध्या जाने के लिए लगभग 40 किमी चलकर पहले आजमगढ़ या फिर 60 किमी चलकर गोरखपुर जाना पड़ता है। वहां से उन्हें अयोध्या के लिए साधन मिलता है। इस सेवा के शुरू होने के बाद उन्हें मात्र एक से दो किमी की दूरी तय करने के बाद ही आवागमन की सुविधा मिलेगी। सीएम योगी इस योजना से देवारा क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

एक महीने तक बाढ़ ग्रस्त रहती है सरयू
सगड़ी तहसील का देवारा एरिया प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलता है। नदी एक महीने बाढ़ से ग्रसित रहती है। वह लोगों का सबकुछ उजाड़ देती है। लेकिन, इसके बाद वह लोगों के लिए सफेद बालू और ढोंढ को देकर जाती है। बालू का खनन सरकार द्वारा किया जाता है। वहीं ढोंढ की बिक्री कर क्षेत्र के लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। वहीं जल परिवहन सेवा शुरू होने से लोगों को रोजगार की एक सौगात भी सरयू उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बोले लोग
- फोटो संख्या- अगर सरकार ने सरयू में जल परिवहन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है तो अयोध्या और बलिया जाने के लिए यह हमारे लिए सबसे सुगम मार्ग होगा। इसके साथ ही सरकार को हाजीपुर गोला पुल का निर्माण भी पूरा कराना चाहिए। -चंद्रशेखर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख।

- फोटो संख्या- जल परिवहन सेवा से अगर आजमगढ़ भी जुड़ता है तो देवारावासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही अयोध्या और बलिया जाने के लिए हमें लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी। -विरेंद्र यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed