फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Avadh Narayan Singh Mahavidyalaya has no fans, no lights in verandahs and classrooms, notice

Azamgarh News: अवध नारायण सिंह महाविद्यालय में बरामदे और कक्षाओं में पंखे, लाइट नहीं, नोटिस

Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Avadh Narayan Singh Mahavidyalaya has no fans, no lights in verandahs and classrooms, notice
पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने मऊ जनपद के कई महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवध नारायण सिंह महाविद्यालय, सुल्तानीपुर को गंभीर अव्यवस्थाओं के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति ने डीसीएसके मऊ, राजकीय महाविद्यालय संत गणिनाथ, जनता इंटर कॉलेज रानीपुर, राम नवल महाविद्यालय और अवध नारायण सिंह महाविद्यालय, सुल्तानीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई महाविद्यालयों में आंशिक से लेकर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। अवध नारायण सिंह महाविद्यालय (कॉलेज कोड 853) में बरामदे और कक्षाओं में फर्श की कमी, पंखे, लाइट और अन्य अव्यवस्थाएं सामने आईं। कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव को निर्देश दिया गया कि कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा जाए कि क्यों न इसे ब्लैक-लिस्ट किया जाए।
विज्ञापन

अन्य महाविद्यालयों में मामूली अनियमितताओं को तुरंत सुधारने के सुझाव दिए गए। कुलपति ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल, पंखे और कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकांश महाविद्यालय विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed