फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   auto driver committed suicide due to finance company created pressure for loan installment

Azamgarh: आर्थिक तंगी के चलते नहीं भर सका लोन की किस्त, फाइनेंस कंपनी ने बनाया दबाव तो ऑटो चालक ने की खुदकुशी

Thu, 13 Apr 2023 08:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले मोहब्बतपुर गांव निवासी मुंशी राजभर (50) ने गुरुवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने निजी फाइनेंस कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
auto driver committed suicide due to finance company created pressure for loan installment
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मुंशी राजभर के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी की दादागिरी से एक व्यक्ति असमय मौत के गाल में समा गया। फाइनेंस कंपनी के गुर्गों की प्रताड़ना से तंग आकर ऑटो चालक ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जहां परिजन एक तरफ खुलेआम फाइनेंस कंपनी के गुर्गों पर मौत का सीधा आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पूंजीपति फाइनेंस कंपनी का पक्ष अब तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी मुंशी राजभर (50) ने गुरुवार सुबह घर के कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के अन्य लोग गेहूं की कटाई करने खेत पर गए थे। करीब नौ बजे परिजन खेत से लौटे तो नजारा देख सन्न रह गए। परिजनों में चीखपुकार मच गई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर पहले लिया था लोन पर ऑटो

सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंशी तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मुंशी के चचेरे भाई गुड्डू ने बताया कि लगभग एक साल पहले मुंशी ने एक प्राइवेट कंपनी से फाइनेंस करा कर सीएनजी ऑटो लिया था।

ये भी पढ़ें: समर सिंह का दोस्त संजय सिंह बनारस से गिरफ्तार, आकांक्षा दुबे प्रकरण में पुलिस कर रही थी तलाश

इसी ऑटो को चलाकर से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते कुछ माह में आर्थिक तंगी के चलते किस्त नहीं भर सका था। किस्त न आने पर फाइनेंस कंपनी ने अपने गुर्गों को सक्रिय कर दिया।

कंपनी के गुर्गे अपने साथियों के साथ अक्सर मुंशी को किस्त जमा करने के लिए प्रताड़ित करते थे। ऑटो उठा ले जाने की धमकी देते थे। रोज-रोज की प्रताड़ना से मुंशी डिप्रेशन में आ गया था। गुरुवार सुबह परिवार के लोग खेत में गए थे। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed