{"_id":"58a49f514f1c1bd257d83e8c","slug":"auspicious-kalash-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
azamgarah
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मौली (रामगढ़) स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्रह्मौली (रामगढ़) स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर में 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान लग रहे देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कलश यात्रा बाबा पाताल नाथ मंदिर ब्रह्मौली (रामगढ़) से शुरू होकर अजुवा, हरैया, बनकटा, बाजार गोसाई होते हुए भैसाड़ पुल के पास पहुंची। इस दौरान कन्याएं सिर पर कलश लिए चल रही थीं। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भैसाड़ पुल के पास कलश यात्रा के पहुंचने पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सरयू नदी से कलशों में जल भरवाया।
इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर राजेश राय, कमलेश राय, संजय राय, उमेश यादव, दीपक राय, राजीव, कमलेश मिश्र, श्यामा चरण राय, जय प्रकाश राय, अनिरुद्ध, कमलेश आदि मौजूद रहे।