{"_id":"6806907cc9d447caa903455a","slug":"aunt-and-nephew-returning-home-after-getting-medicine-were-hit-by-a-vehicle-and-died-azamgarh-news-c-20-1-vns1007-960219-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दवा दिलाकर घर लौट रहे चाची और भतीजे को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दवा दिलाकर घर लौट रहे चाची और भतीजे को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जहानागंज । सिधारी थाना क्षेत्र के श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर के पास दवा लेकर घर लौट रहे चाची-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के धरवारा मरिहा गांव निवासी सुजीत चौहान (26) सोमवार की सुबह अपनी चाची बिंदू देवी (45) पत्नी पंचदेव चौहान को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल आए थे। दवा दिलाकर वह शाम पांच बजे घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव से आगे बढ़े तभी कॉलेज से कुछ दूर पहले ही सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में सुुजीत व बिंदू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। सुजीत चौहान की शादी इसी नवंबर में होनी थी। सुजीत दो भाइयों में छोटा था।