{"_id":"60a0cf5b38326115b0003867","slug":"audio-of-conversation-with-criminal-goes-viral-sp-orders-the-departmental-inquiry-by-suspending-the-concerned-policeman-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अपराधी से बातचीत का आडियो हुआ वायरल, एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का दिया आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अपराधी से बातचीत का आडियो हुआ वायरल, एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का दिया आदेश
Sun, 16 May 2021 01:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 16 May 2021 01:22 PM IST
सार
महराजगंज थाने के एक सिपाही पर एसपी ने की कार्रवाई
कार्रवाई से बचाने के लिए पैसे की सिपाही कर रहा था डिमांड
विज्ञापन
कार्रवाई: चौकी प्रभारी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के जनपद पुलिस की अपराधियों से साठगांठ का एक और आडियो वायरल मामला खुल कर सामने आया है। आडियो वायरल होने पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश जारी कर दिया है। प्रकरण महराजगंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के शातीर अपराधियों में शुमार हरिहर यादव निवासी देवारा जदीद टोटहवा को पुलिस कार्रवाई से बचाने को लेकर थाने सिपाही राकेश कुमार यादव उससे पैसो की डिमांड कर रहा था। मोबाइल पर राकेश कुमार यादव व हरिहर के बीच तमाम तरह की बातचीत हो रही थी। एक अपराधी से पुलिस कर्मी के साठगांठ का नया खुलासा उस समय हुआ जब दोनों के बीच हुई बातचीत का आडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
वायरल आडियो एसपी तक पहुंचा तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल प्रभारी से सिपाही को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच बैठा दी है। चार दिनों में ही अपराधियों व शराब माफियाओं से पुलिस कर्मियों के साठगांठ का यह दूसरा प्रकरण सामने आया है। ऐसे ही न जाने कितने प्रकरण है जिसमें पुलिस कर्मी अपराधियों से साठगांठ कर अपराध को बढ़ाने में सहायक बनते है।
पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर का जहरीली शराब कांड भी पुलिस के साठगांठ के चलते ही जिले में 33 लोगों को काल के गाल में असमय ही सुला दिया। पुलिस कर्मियों की अपराधियों से साठगांठ के चलते ही पुलिस महकमे पर से अब लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।
पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर का जहरीली शराब कांड भी पुलिस के साठगांठ के चलते ही जिले में 33 लोगों को काल के गाल में असमय ही सुला दिया। पुलिस कर्मियों की अपराधियों से साठगांठ के चलते ही पुलिस महकमे पर से अब लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।