फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempted Misdeed with teenager who came to azamgarh district hospital with mother

Azamgarh: बीमार मां को लेकर जिला अस्पताल आई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा आरोपी

Sat, 01 Jul 2023 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

बीमार मां को लेकर आजमगढ़ जिला अस्पताल आई किशोरी के साथ वहां भर्ती के एक मरीज के भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Attempted Misdeed with teenager who came to azamgarh district hospital with mother
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार की रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। पकड़ में आने पर आरोपी युवक पहले पैसों का लालच देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बात बढ़ जाने पर वह मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घटना की तहरीर शनिवार को शहर कोतवाली में दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


झारखंड निवासी एक महिला रानी की सराय थाना क्षेत्र में स्थित ईंट-भट्ठे पर रह कर काम करती है। यहां वह कई वर्षों से परिवार के साथ रहती है। भट्ठे पर काम करने के दौरान चोट लगने से वह घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी देखरेख के लिए उसकी नाबालिग पुत्री भी रह रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार की देर रात बगल के बेड पर भर्ती जीयनपुर कोतवाली के शाहपुर गांव निवासी ताहिर के भाई जैद ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की नींद खुल गई तो उसने शोर मचाया। पहले तो जैद पैसा आदि देकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी तो वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह घटना के बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ननिहाल आई मासूम संग दुष्कर्म का प्रयास, एफआईआर दर्ज

गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल में आई 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना बकरीद के दिन की है। बकरीद का पर्व मनाने के लिए बच्ची अपने ननिहाल आयी थी। घटना के समय वह अपने मामू की दुकान पर टिफिन पहुंचा कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक ने उसे पास स्थित टयूबवेल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

फूलपुर कोतवाली में 27 जून को एक युवती ने तहरीर दिया कि अमित पाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट किया गया और शादी से इंकार कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शनिवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त अमित पाल को माहुल मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed