फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to install statue on disputed land

विवादित जमीन पर प्रतिमा स्थापना का प्रयास

Thu, 11 Mar 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attempt to install statue on disputed land
विवादित जमीन पर प्रतिमा स्थापना का प्रयास, पुलिस ने हटवाया
विज्ञापन

- महिला ने थाने में दी नामजद तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक विवादित जमीन पर कुछ लोगों ने भगवान की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह तीन बार ऐसा किया गया। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 नंबर की पुलिस ने प्रतिमा को हटवाया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद प्रतिमा स्थापित करने के आरोपी महिला के घर पहुंच गए और धमकी देने लगे। पीड़िता ने अहरौला थाने में नामजद तहरीर दी है।

अहरौला थाने के मुबारकपुर गांव में भूमि के एक टुकड़े को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को सुबह विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर भगवान की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की। दूसरे पक्ष की महिला आंझूल देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर डॉयल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित जमीन पर स्थापित प्रतिमा को हटवा दिया। पुलिस के जाते ही फिर वहां प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की। पुलिस ने फिर प्रतिमा को हटवा दिया। आरोप है कि प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश तीन-चार बार की गई। यह आरोप भी है कि पुलिस के जाते ही आरोपी पक्ष के लोग महिला आंझूल देवी के घर पहुंच गए और धमकी देने लगे। महिला ने इस संबंध में अहरौला थाने में नामजद तहरीर दी है। अहरौला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed