फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to burn two including Rajgir alive, recruitment

Azamgarh News: राजगीर समेत दो को जिंदा जलाने का प्रयास, भर्ती

Mon, 26 Dec 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn two including Rajgir alive, recruitment
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजबहादुर गांव के पास रविवार की शाम चार की संख्या में सरहंग किस्म के लोगों ने बाइक से घर जा रहे राजगीर व उसके साथी को रोक कर पहले पीटा फिर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में राजगीर व उसका साथी झुलस गया है वहीं बाइक जल गई। दोनों का सीएचसी लालगंज पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले का रहने वाला रिंकू वनवासी (35) की ससुराल गंभीरपुर थाना के उमरीश्री गांव में है। ससुराल में रह कर रिंकू राजगीर का काम करता है। रविवार को वह अपने एक साथी के साथ वापस घर लौट रहा था। रसूलपुर बाजबहादुर के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में रिंकू व उसका साथी झुलस गए वहीं बाइक भी जल गई। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लालगंज टीकरगाढ़ पर भर्ती कराया गया है। गंभीरपुर थाने में रिंकू के ससुराल वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed