{"_id":"67c31290119294828f054bd8","slug":"attempt-to-break-into-board-exam-female-room-inspector-caught-cheating-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : बोर्ड परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास... नकल कराते हुए महिला कक्ष निरीक्षक पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : बोर्ड परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास... नकल कराते हुए महिला कक्ष निरीक्षक पकड़ी गई
Sat, 01 Mar 2025 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:28 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराते हुए पकड़ी गई महिला कक्ष निरीक्षक पर केस दर्ज कराने के लिए एडीआईओएस ने थाने में तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक भी तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री चंद्रभानु इंटर कॉलेज मसुरियापुर नैनीजोर में नकल कराते हुए पकड़ी गई महिला कक्ष निरीक्षक को पकड़ लिया गया। डीआईओएस के निर्देश पर एडीआईओएस ने महिला कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए रौनापार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं, परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सुभाष इंटर कॉलेज करखिया के प्रिंसिपल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। चंद्रभानु इंटर कॉलेज मसुरियापुर नैनीजोर में शुक्रवार को प्रथम पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह सचल दल के साथ विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कक्ष संख्या-15 के गेट पर खड़ी महिला कक्ष निरीक्षक सरिता वर्मा टीम को देखकर भागने लगीं। टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नकल सामग्री पाई गई। एडीआईओएस ने सूचना डीआईओएस को दी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक राम मिलन सिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाकर सुभाष इंटर कॉलेज करखियां के प्रिंसिपल बृजेश कुमार सिंह को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डीआईओएस के निर्देश पर कक्ष निरीक्षक सरिता वर्मा और केंद्र व्यवस्थापक राम मिलन सिंह पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए एडीआईओएस ने रौनापार थाने में तहरीर दी है।