फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attempt to block the road over suspected murder; last rites performed after persuasion.

Azamgarh News: हत्या की आशंका में जाम लगाने का प्रयास, समझाने पर हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to block the road over suspected murder; last rites performed after persuasion.
अगया बाजार में सड़क पर जाम लगाई महिलाएं। संवाद
अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित नहर में मंगलवार सुबह अतरौलिया थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी कुंदन कुमार (25) का शव मिला था। वह सोमवार की शाम से लापता था।
विज्ञापन

परिजनों ने कुछ लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम शव गांव पहुंचने पर परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा करते रहे। बुधवार की सुबह परिजन सहित ग्रामीणों ने अगया बाजार में सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक यहां हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौड़, अतरौलिया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। अगया बाजार में अतरौलिया-अहरौला मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाकर लोगों को जाम लगाने से रोक दिया।
इस दौरान महिलाओं की संख्या अधिक रही। परिजनों का कहना था कि कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर, कप्तानगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अतरौलिया और अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। पुलिस की मौजूदगी में शव को वाहन से अंबेडकरनगर स्थित कम्हरिया घाट भेजा गया।
--
पहले भी मारपीट का लगाया था आरोप
मृतक की मां बादामा और भाभी संध्या ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले चौबे का पूरा गांव के कुछ लोगों ने कुंदन के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने उन्हीं लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा कि पहले मारपीट की गई और बाद में हत्या की गई।

--वर्जन
परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर कुंदन को बुलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -विजय सिंह गौड़, सीओ बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed