फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attack on newly elected head in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित प्रधान पर हमला

Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attack on newly elected head in electoral rivalry
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान पर चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने घर से बुला कर हमला कर दिया। मनबढ़ों की पिटाई से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव के प्रधानी चुनाव में 27 वर्षीय मो. शफीक अहमद ने जीत दर्ज किया। शनिवार की शाम वह अपने घर में मौजूद थे। पांच बजे के लगभग आधा दर्जन लोग घर पर पहुंचे और उन्हें आवाज देकर घर के बाहर बुलाया। नवनिर्वाचित प्रधान घर के बाहर आए तो मनबढ़ों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच प्रधान के बड़े भाई मोहम्मद हसीब अहमद बीचबचाव को पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। शोर सुन कर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसओ अहरौला श्री प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्रधान की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोग उसे 10 दिनों से जानमाल की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed