फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   attack on couple with sharp weapon in azamgarh wife death her husband narrates his ordeal

Azamgarh: दबंगों की दबंगई, सरेराह दंपती पर धारदार हथियार से हमला, पत्नी की मौत, पति ने सुनाई आपबीती

Mon, 11 Sep 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

 आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार को बाजार से घर लौट रहे  दंपती पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पति ने पुलिस को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
attack on couple with sharp weapon in azamgarh wife death her husband narrates his ordeal
आजमगढ़ जिला अस्पताल में अभिमन्यु और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार को सरेराह एक दंपती पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।  घटना में पति को जहां मामूली चोटें आईं तो पत्नी की मौत हो गई। पति ने भूमि विवाद में विपक्षियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। रौनापार के लखनी रोहुवार पांडेय का पुरा निवासी अभिमन्यु (45) सोमवार को अपनी पत्नी शीला (42) को साइकिल से लेकर लाटघाट बाजार गया था। दोनों दोपहर में साइकिल से ही वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर शारदा सहायक खंड 52 नहर किनारे पंडित राम नगीना महाविद्यालय के पास धारदार हथियार से लैस लोगों ने दंपत्ति पर हमला कर दिया। पहले अभिमन्यु पर वार किया गया। जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने शीला के पेट, सिर, पैर में कई वार किए।

विज्ञापन

लहूलुहान पत्नी को लेकर खुद ही अस्पताल पहुंचा अभिमन्यु

लहूलुहान होकर शीला अचेत हो गई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद अभिमन्यु गड्ढे से बाहर आया और किसी तरह पत्नी को लेकर इलाज के लिए सीएचसी लाटघाट पहुंचा। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शीला देवी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  जिला अस्पताल में अभिमन्यु ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें दो दिनों पूर्व शांति भंग में चालान भी हुआ था। इसके बाद थाने पर तहरीर भी दी गई थी। इसी से आक्रोशित विपक्षियों ने सोमवार को धारदार हथियार से हमला बोला। शीला दो पुत्र और तीन पुत्रियों की मां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed