{"_id":"6a1f33d0cf30fb3acf0c82ca","slug":"atss-new-unit-will-be-built-on-5-bighas-in-baldev-manduri-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-151231-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बल्देव मंदुरी में 5 बीघे में बनेगी एटीएस की नई यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बल्देव मंदुरी में 5 बीघे में बनेगी एटीएस की नई यूनिट
विज्ञापन
मंदुरी एयरपोर्ट के पास एटीएस यूनिट के लिए आवंटित भूमि पर लगा यूपी एटीएस का बोर्ड। संवाद
आजमगढ़। पूर्वांचल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आजमगढ़ में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की नई यूनिट स्थापित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद सगड़ी तहसील क्षेत्र के बल्देव मंदुरी गांव में एटीएस यूनिट की स्थापना के लिए करीब पांच बीघा भूमि आवंटित कर दी गई है।
यूनिट के स्थापित होने के बाद पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में होने वाली संदिग्ध और आतंकी गतिविधियों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। बीतें सालों में देश के विभिन्न हिस्सों में हुई कई आतंकी घटनाओं और जांच के दौरान आजमगढ़ और पूर्वांचल क्षेत्र के नाम सामने आने के कारण यहां एटीएस की स्थायी उपस्थिति की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि क्षेत्र में अलग से यूनिट स्थापित होने से खुफिया सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी। जिला प्रशासन की ओर से सगड़ी तहसील क्षेत्र के बल्देव मंदुरी में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब एटीएस मुख्यालय की ओर से भवन निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि, एटीएस यूनिट के लिए चिह्नित की गई भूमि पर यूपी एटीएस का बोर्ड लगा दिया गया है।
एटीएस यूनिट के संचालन में आने के बाद आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती और आसपास के अन्य जिलों से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एटीएस की मौजूदगी से संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। इससे आतंकवाद, कट्टरपंथी नेटवर्क और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की जांच भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।