फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATS team arrested SIM fraud accused illegal telephone exchange busted

Azamgarh News: एटीएस टीम ने सिम धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़

Tue, 22 Apr 2025 08:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 22 Apr 2025 08:00 PM IST
सार

एटीएस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले क आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय वीओआईपी (वीओआईपी) कॉल को स्थानीय कॉल में परिवर्तित कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा था।

विज्ञापन
ATS team arrested SIM fraud accused illegal telephone exchange busted
अवैध एक्सचेंज चलाने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ में - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटीएस वाराणसी और रानी की सराय थाने की पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को सिम धोखाधड़ी और अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले एक आरोपी को रानी की सराय के कोटिल गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी हस्सान अहमद रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव का निवासी था। आरोपी हस्सान अहमद अंतरराष्ट्रीय वीओआईपी (वीओआईपी) कॉल को स्थानीय कॉल में परिवर्तित कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटिला गांव में सिम बॉक्स के जरिए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाया जा रहा है। इस सिस्टम के माध्यम से वीओआईपी कॉल को लोकल वॉयस कॉल में बदला जाता था, जिससे कॉल करने वाले की पहचान छिपी रहती थी और उसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गतिविधि से भारत सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की हानि हो रही थी। मंगलवार को दिन में करीब 11.50 बजे पुलिस ने हस्सान अहमद के घर पर छापेमारी की और उसके कब्जे से चार सिम बॉक्स, तीन मॉडम (चार्जर सहित), चार इथरनेट केबल, दो लैपटॉप (चार्जर सहित), चार कीपैड मोबाइल फोन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 269 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए।


शहजाद के निर्देश पर शुरु किया था धोखाधड़ी का काम
एटीएस की पूछताछ में हस्सान ने बताया कि वह 2017 में मुंबई में शहजाद नामक व्यक्ति से मिला था। सितंबर 2023 में शहजाद ने डीटीडीसी कूरियर के जरिए सिम बॉक्स और सिम भेजे। शहजाद के निर्देश पर उसने सिम बॉक्स संचालित करना शुरू किया और समय-समय पर उसे पैसे यूपीआई के माध्यम से मिलते थे। सिम बॉक्स की आईपी, आईडी और पासवर्ड भी शहजाद की ओर से दिया गया था।


मोबाइल पर बताने के बाद सिम बॉक्स चलाना शुरु किया
आरोपी हस्सान अहमद ने बताया कि शहजाद ने उसे मोबाइल पर फोन कर सिम बॉक्स चलाने की जानकारी दी। इसके बाद से वह अलग-अलग समय पर सिम बॉक्स चलाना शुरु किया था। इसके बाद शहजाद और सिम बॉक्स व सिम भेजता गया और वह उसके बताने के अनुसार चार सिम बॉक्स चला रहा था।

बताया कि समय-समय पर शहजाद की ओर से अलग-अलग खातों से पैस यूपीआई के माध्यम से उसे पैसा भेजा जाता था। सिम बॉक्स संचालित करने के लिए शहजाद की ओर से उसे सिम बॉक्स की आईपी भेजी जाती थी।

बताया कि सिम बॉक्स के माध्यम से फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में किसी भी तरीके से पता नहीं किया जा सकता है कि काल किसने किया है, इस बात की जानकारी हमें थी और हम यह जानते थे कि इसी बात के लिए हमें एक्सट्रा पैसे मिलते है। 

ट्रेवल्स एजेंसी की आड़ में सिम बाॅक्स का करता था संचालन
एटीएस की ओर से पकड़ा गया आरोपी अस्सान अहमद कोटिला गांव का निवासी है। वह दो भाई में सबसे बड़ा है। वह रानी की सराय के कोटिल बाजार में और मुंबई में ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करता था। वह ट्रेवल्स एजेंसी की आड़ में ही सिम बॉक्स का संचालन कर सरकार को चूना लगाने का काम करता था। 


जिले मेंं एटीएस आई थी। टेलीफोन एक्सचेंज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एटीएस के साथ ही रानी की सराय थाने की पुलिस भी थी। पकड़ा गया आरोपी हस्सान अहमद अंतरराष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को स्थानीय कॉल में परिवर्तित कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा था।- हेमराज मीना, एसएसपी आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed