फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Atrauliya's fair is over, farewell to Durga

अतरौलिया का मेला बीता, दुर्गा को दी विदाई

Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Atrauliya's fair is over, farewell to Durga
अतरौलिया में मूर्ति विसर्जन के लिए जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। नगर पंचायत का तीन दिवसीय मेला सकुशल शुक्रवार को संपन्न हो गया। शनिवार की देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। मां की मूर्ति कस्बे में जिधर से गुजरी उधर दर्शन को भक्तों का तांता लग गया। इस दौरान युवा डीजे पर जमकर थिरके और अबीर-गुलाल उठाया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि शरद पूर्णिमा से लगने वाला तीन दिवसीय मेला शुक्रवार को सुबह समाप्त हो गया। शनिवार को देर शाम तक मां दुर्गा की मूर्तियों को समितियों ने विधि विधान से हवन पूजन के बाद ट्रैक्टर ट्राली आदि पर लादकर विसर्जन स्थल केशवपुर पुल ले आए। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मां को विदाई दी गई। इसके पूर्व मां की मूर्तियों को पूरे नगर पंचायत में घुमाया गया और लोगों ने जमकर डांस किया। इस दौरान कलाकारों ने अपने करतब से लोगों का दिल जीत लिया। मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों ने अपने घरों से मां की मूर्तियों पर फूलों की बारिश की और परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। विसर्जन स्थल पर भी भारी पुलिस के साथ नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी डा. लव कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मालटारी का मेला आज, दर्शन को खुले पट्ट
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी का मेला सोमवार को लगेगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने सजा ली हैं। मेला क्षेत्र में श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने को भक्त उमड़ रहे हैं। पूजा पंडाल को विद्युत झालरों से सजाया गया है। रात होते ही मेला क्षेत्र जगमग हो गया है। समिति के अध्यक्ष डा. अशोक चौहान, विभय चौहान, दीपक प्रजापति, कुलदीप गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गुलाब चौहान, अनिल प्रजापति, दुर्गेश राय, मुकेश राय ने लोगों से मेले में पहुंच मां का आर्शीवाद लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed