फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ATMs lack security; no sign of a guard.

Azamgarh News: बिना सुरक्षा के एटीएम, गार्ड का पता नहीं

Fri, 23 Oct 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
ATMs lack security; no sign of a guard.
डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद
त्योहारों के मौसम में बाजारों में खरीदारी बढ़ने के साथ एटीएम बूथों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र अधिकांश बूथों पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब एटीएम बूथों की पड़ताल की गई तो कुछ गिने चुने स्थानों पर ही सुरक्षा गार्ड दिखे। बाकी के एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड नहीं रहे। बाकी बूथ सीसीटीवी कैमरों के भरोसे संचालित होते मिले।
विज्ञापन

ऐसे में कार्ड बदलकर ठगी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के इंतजाम पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के हरबंशपुर तिराहा, शारदा चौराहा, डीएवी तिराहा, सिधारी, शाहगढ़, तिवारीपुर, रैदोपुर, सिविल लाइन स्थित एटीएम बूथों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सिविल लाइन यूबीआई बैक के नीचे स्थित एटीएम शारदा चौराहा के एटीएम पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात दिखे। अन्य बूथों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे लगे मिले, लेकिन वहां गार्ड नहीं थे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में लोग विभिन्न कामों से आते हैं।
जरूरत पड़ने पर वे एटीएम से नकदी निकालते हैं। ऐसे में सुरक्षा गाडों की गैरमौजूदगी लोगों के लिए चिंता का विषय है। अतरौलिया बाजार में आठ एटीएम लगे हैं। यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक को छोड़कर किसी भी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं।
बरदह: बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर गार्ड की तैनाती नहीं है। दुलारगंज बाजार में यूबीआई का एटीएम बूथ है, लोग रुपये निकालने पहुंचते हैं। इसी प्रकार सहनुडीह के पास स्थित बैंक का एटीएम लगा है, लेकिन कहीं भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं हैं।
महराजगंज: कस्बे में नया चौक पर दो एटीएस मशीन लगी है। दोनों के बीच की दूरी लगभग 50 मीटर है, लेकिन पड़ताल में कहीं कोई सुरक्षा गार्ड नही मिला। एक एटीएम बूथ में कुत्ता बैठा हुआ था।
बिलरियागंज: कस्बे में राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ही निजी बैंकों के एटीएम संचालित हो रहे हैं। पड़ताल में केवल निजी बैंक पर सुरक्षा गार्ड तैनात मिला जबकि अन्य बैंकों के एटीएम बूथों पर कोई गार्ड नहीं थे।
00
केस- 1
22 नवंबर 2025 को बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा भुलई यादव ने थाने में तहरीर दी। उन्होने बताया कि पुत्र सत्यशील यादव का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ठेकमा शाखा में संचालित है। वे 15 नवंबर को बैंक के पास स्थित एटीएम से पैसा निकालने गए थे। एटीएम में पहले से एक अज्ञात युवक ने खुद को परेशान बताते हुए कहा कि उसका कार्ड एरर दिखा रहा है और बेटे से पैसा निकालने को कहा। इसी दौरान उसने सहायता के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में मुहम्मदपुर स्थित एटीएम से 21,600 रुपये निकाल लिए।
00
केस-2
22 सितंबर 2024 को बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी शिक्षिका कुसुम राय से साइबर ठगी का मामला आया है। जब उन्होंने एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया। इसके बाद दो लड़के आए और उनके एटीएम कार्ड से अपना कार्ड बदल लिया। शिक्षिका के मोबाइल पर लगातार पांच ट्रांजेक्शन के मैसेज आए, जिसमें उनके खाते से 30,100 रुपये निकल गए। इस मामले में थाने में तहरीर दिया।


00
बयान-
फोटो संख्या- 33
एटीएम में सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने से असुरक्षा की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। गार्ड की मौजूदगी से सुरक्षा का भरोसा मिलता है और जालसाजों पर भी अंकुश लग सकता है। -संजय यादव, अतरौलिया
00
फोटो संख्या- 34
एटीएम से रुपये निकालने में परेशानी होने पर कुछ लोग मदद करने के बहाने ग्राहकों के पास पहुंच जाते हैं। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे ग्राहकों को निशाना बनाए जाने की आशंका बनी रहती है। -राजेश राय, बरदह

00
अब यूपीआई और क्यूआर कोड से लेनदेन बढ़ गया है। एटीएम का उपयोग लोग बहुत कम कर रहे हैं। इससे बैंक का ही घाटा हो रहा है क्योंकि एटीएम से एक दिन में कम से कम 150 बार निवासी होनी चाहिए। अब बैंक शाखा से जुड़े और प्रमुख स्थानों पर ही एटीएम संचालित हो रहे हैं बाकी सब धीरे- धीरे बंद हो रहे हैं। इनके सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राइवेट एजेंसी की है। सभी एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। -पवन कुमार मिश्र, एलडीएम आजमगढ़।

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

डीएवी के सामने एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed