फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Assistant teacher suspended on charges of objectionable chat

Azamgarh News: आपत्तिजनक चैट के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित

Wed, 14 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended on charges of objectionable chat
आजमगढ़। प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर महराजगंज के सहायक अध्यापक अरुण कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल चैट में अजमतगढ़ की एक महिला शिक्षिका के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। चैट में मौर्य ने शिक्षिका की फोटो अटैच कर अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है, जो उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन है।
विज्ञापन

मौर्य ने दावा किया कि टिप्पणी उनकी नहीं, बल्कि किसी ने फर्जी आईडी से साजिश रची है, लेकिन इसके समर्थन में वह कोई ठोस सबूत नहीं दे सके। प्रशासन ने प्रशासनिक और विधिक जांच का आदेश दिया है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि निलंबन अवधि में अरुण कुमार मौर्य कोयलसा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। वित्तीय हस्त पुस्तिका नियम 53 के तहत उनको जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, बशर्ते वे यह प्रमाण दें कि वे अन्य व्यवसाय में नहीं लगे हैं। पल्हनी खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा को मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें आरोप पत्र तैयार कर मौर्य को देने और जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed