फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asks blessing from moon, long life of husband and every birth should be with

चांद से मांगा आशीष, लंबी उम्र हो सजना की, हर जन्म मिले साथ

Wed, 04 Nov 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Asks blessing from moon, long life of  husband and every birth should be with
शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। करवा चौथ का व्रत रखीं महिलाओं ने बुधवार की शाम को चांद को अर्घ्य देकर पति के लंबी उम्र की कामना की। सुहागिनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से व्रत पूर्ण किया। घर में बड़े बुजुर्गों के साथ ही अपने पति का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर के पुरानी कोतवाली जामा मस्जिद के सामने सुहागिनों ने एकत्र होकर करवाचौथ की पूजा कर यह त्योहार मनाया। सुहागिनों ने करवे को अच्छी तरह से सजा कर अपने सुहाग की रक्षा करने के लिए मनोकामना की। करवे का पूजन करने के अवसर पर त्योहार मनाए जाने की क था भी सुनी। महिलाओं ने करवे की पूजा करने के बाद एक दूसरी को मेंहदी लगाई। सुहागिनों ने बताया कि करवा चौथ की कथा सुने बिना व्रत अधूरा ही रहता है। उन्होंने आज के पवित्र दिन अपने सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से वरदान मांगा। बाद में सुहागिनों ने बायना निकालकर अपने बुजुर्गो को दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। घरों में भी व्रती महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत पूरी निष्ठा से रखा। भोर में ही उठकर उनके द्वारा मिष्ठान का सेवन कर पानी पिया गया। फिर पूरे दिन बिना पानी के ही उनका दिन गुजरा। शाम के तीन बजने के बाद से ही उनके द्वारा सजने संवरने और पूजन की सामग्री को जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। देर शाम को चंद्रमा निकलने के बाद व्रती महिलाओं ने उनका दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके बाद अपने पति हाथों केे जलकर ग्रहण कर व्रत को खोला। वहीं जिल महिलाओं के पति आफिसों में कार्य करते हैं उनके आने में देरी होने पर उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पूरे दिन हाथों में रचाई गई मेहंदी
आजमगढ़। करवा चौथ के दिन भी बाजारों में मेहंदी रचाने को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ रही। जो महिलाएं करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी नहीं लगवा पाई थी, उन्होंने करवा चौथ के दिन ही मेहंदी लगवाई। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने वालों की खासी भीड़ रही। दिन में करवा और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही। करवा आदि की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी रही।

शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं।

शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं।

शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं।

शहर में करवाचौथ पर चांद का दीदार करतीं व्रती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

नगर के आसिफगंज में करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं।

नगर के आसिफगंज में करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

नगर के आसिफगंज में सज-धजकर पूजा की  थाल लेकर बैठी महिलाएं।

नगर के आसिफगंज में सज-धजकर पूजा की थाल लेकर बैठी महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed