फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asked for money from girl students for copying, if they did not give then kept the admit card

Azamgarh News: नकल कराने के लिए छात्राओं से मांगे पैसे, न देने पर रख लिया प्रवेश पत्र

Thu, 07 Mar 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Asked for money from girl students for copying, if they did not give then kept the admit card
सरायमीर थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में कक्षा 10 की परीक्षा देने आयी छह छात्राओं का प्रवेश पत्र विद्यालय कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क न देने पर अपने पास रख लिया। छात्राओं की ओर से इसकी शिकायत डीआईओएस मनोज मिश्रा से की गई है।
विज्ञापन

रामाश्रय इंटर कॉलेज कस्बा फतेहपुर सरायमीर में पढ़ रही कक्षा 10 की छह छात्राओं का सेंटर सरायमीर के एक विद्यालय में गया हुआ है। जहां छात्रों से जबरन नकल कराने के नाम पर 1500 रुपये की मांग की जा रही है। पैसे न देने वाले छात्रों को कमरे में खड़ा किया जा रहा है। जिसके डर गणित के पेपर के दिन इन छात्राओं ने पांच-पांच सौ रुपये दे दिए। बुधवार को जब बाकी पैसा नहीं मिला तो कॉलेज के कर्मचारियों की ओर से छह छात्राओं का प्रवेश पत्र अपने पास रख लिया गया है। जिन छात्राओं का प्रवेश पत्र लिया गया है उनमें मुस्कान, आकांक्षा, सपना, मरियम, ब्यूटी और आकांक्षा शामिल हैं। इन पीड़ित छात्राओं द्वारा बुधवार को डीआईओएस मनोज मिश्र से शिकायत की गई है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधक महादेव यादव ने बताया कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। वहीं डीआईओएस मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed