फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asiane merge four of the hamlet of the skirt

गया का पुरवा के चार आशियाने घाघरा में विलीन

Wed, 24 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 24 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Asiane merge four of the hamlet of the skirt
बाढ़
विगत एक माह तक खतरा बिंदू से ऊपर बहने के बाद घाघरा का जलस्तर अब लाल निशान से नीचे आ चुका है। कटान से अब देवारा खास राजा के मुराली का पुरवा से चार घर इसकी धारा में विलीन हो चुके हैं। नदी अब 270 बीघे जमीन को काट चुकी है। कई किसानों की गन्ने की फसल घाघरा की भेंट चढ़ चुकी है। 
विज्ञापन


घाघरा में जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। कटान पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से न तो अभी तक जमीन उपलब्ध कराई गई और नहीं मुआवजा दिया गया।
सगड़ी तहसील के देवारावासियों को लगातार एक माह तक दहलाने के बाद घाघरा का जलस्तर अब कम होने लगा है। नदी मंगलवार से खतरा बिंदू के नीचे बह रही है लेकिन जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन


कटान से अब देवारा खास राजा के मुराली का पुरवा से चार घर इसकी धारा में विलीन हो चुके हैं। नदी अब 270 बीघे जमीन को काट चुकी है। कई किसानों की गन्ने की फसल घाघरा की भेंट चढ़ चुकी है। कटान पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। न तो उन्हें जमीन उपलब्ध कराई और ना ही मुआवजा दिया गया। नदी द्वारा तेजी से की जा रही कटान को देखते हुए लोग अपनी गन्ने की फसल को काटकर पशुओं को खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ईनरावती देवी का कहना है कि 10 हजार की आबादी का गांव है देवाराखास राजा। कटान को देखते हुए यहां रैन बसेरे की जरूरत है क्योंकि लोग अपना आशियाना खुद उजाड़कर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन अधिकारियों और कर्मचारी सुन नहीं रहे हैं। इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।



घाघरा के घटने का क्रम जारी ः मंगलवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर 71.26 मीटर और डिघिया पर 70.13 मीटर था। जो बुधवार की शाम चार बजे बदरहुंआ नाले पर घटकर 71.13 मीटर और डिघिया नाले पर 69.70 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed