फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As the fear of corona ends, the crowd in the markets is increasing

जैसे खत्म हुआ कोरोना का डर, बाजारों में बढ़ रही भीड़

Sat, 12 Sep 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
As the fear of corona ends, the crowd in the markets is increasing
नरौली आटो स्टैंड पर बिना मॉस्क के लगाये आपस में बात करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन को अब पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। शनिवार-रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन भी खत्म हो गया है, तो वहीं अब कंटेनमेंट जोन को छोड़ कर अन्य क्षेत्रों में किसी भी तरह की पाबंदी नहीं रह गई है। जिसके चलते आम जनता भी अब बेखौफ होकर बाजारों में नजर आने लगे है। काफी संख्या में लोग बिना मास्क के भी बाजारों में टहल रहे है। अब तो जैसे कोरोना का डर समाप्त सा हो गया है और लोग सामान्य दिनचर्या में जीने लगे है।
विज्ञापन

मार्च माह में कोरोना संक्रमण की शुरूआत हुई थी। अप्रैल के शुरूआत में जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे जो जमात स जुड़े थे। 22 मार्च से ही सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया था। तीन माह तक चले लॉकडाउन के चलते सबकुछ लॉक था। परिणाम यह रहा कि जिले में कोरोना का संक्रमण नहीं फैला था। इसके बाद सरकार ने अनलॉक की शुरूआत कर दी और एक के बाद एक कर लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया। दो दिन के साप्ताहिक लॉक डाउन को भी अब समाप्त कर दिया गया है। जिसके चलते अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही पाबंदिया रह गई है। छूट का लोग खुल कर फायदा भी उठा रहे है। बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रह1ी है तो वहीं अब लोग बिना मास्क के भी बाजारों में घूमते नजर आ रहे है। लोगों की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। फिर भी अनलॉक की शुरूआत के साथ मिलने वाली छूट ने लोगों के दिलों से जैसे कोरोना का खौफ मिटा दिया है। बाजारों में लोग अब बेखौफ होकर घूम रहे है और खरीदारी कर रहे है।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र में लग रहा जाम का झाम
आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक क्षेत्र में स्थिति अब कोरोना काल के पूर्व के जैसी नजर आने लगी है। लोगों की भीड़ के चलते यहां जाम का झाम लगने लगा है। पुलिस कर्मी चौराहे पर पिकेट ड्यूटी तो कर रहे है लेकिन किसी को रोक-टोक नहीं रहे है। बिना मास्क के लोग भी मुख्य चौक क्षेत्र में तफरी करते नजर आ रहे है। शनिवार की शाम मुख्य चौक क्षेत्र जाम के झाम में फंसा रहा। लोग घंटो जाम के फंस कर परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जारी है कोरोना का आतंक
आजमगढ़। जिले में कोरोना का आंतक अभी जारी है। प्रतिदिन 40 से 50 के औसत से करोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। नये पॉजिटिव मरीजों के मिलने के क्रम पर ब्रेक नहीं लगा है लेकिन लोगों में दो माह पूर्व तक कोरोना का जो भय नजर आ रहा था वो अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के दर में कुछ कमी जरूर आई लेकिन यह कमी इतनी नहीं है कि जिले में इसके आतंक को समाप्त होता मान लिया जाए। फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।

बाजारों में भीड़ पूर्व की भांति नजर आने लगी है। बाजारों की स्थिति देख कर कहीं नहीं लग रहा है कि कोरोना का डर लोगों में अभी हो। सबकुछ सामान्य स्थिति में पहुंच चुका है। अब तो बाजार के हालत देख कहीं भी यह नहीं लग रहा है कि लोगों में कोरोना का डर है। पूरी तरह से माहौल कोरोना संक्रमण से उबर चुका है और स्थिति तेजी से सामान्य होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed