फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As soon as Ravana was killed, the area echoed with the praise of Shri Ram.

Azamgarh News: रावण वध होते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

Thu, 26 Oct 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
As soon as Ravana was killed, the area echoed with the praise of Shri Ram.
आजमगढ़। नगर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। पुरानी सब्जी मंडी और पुरानी कोतवाली में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम होते तीनों स्थान रावण के वध के समय जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रावण का पुतला जलते ही श्रद्धालु खुशी में झूम उठे। पुरानी कोतवाली पर राम रावण के वध के बाद विजय यात्रा निकाली गई। जबकि पुरानी सब्जी मंडी पर रावण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन

पुरानी कोतवाली पर विजयादशमी पर रावण वध का मंचन किया गया। मंचन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक तरफ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण रथ पर सवार अपनी सेना के साथ रणभूमि पर थे, तो दूसरी तरफ रावण भी अपनी सेना के साथ मुकाबले के लिए उतरा था। रावण दहन क लिए उसका पुतला बनाया गया था। सूर्यास्त होते ही राम ने रावण की नाभि में तीन बाण मारकर रावण को मार गिराया। इसी के साथ जय श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर राममय हो गया। रावण का पुतला जलते ही लोग विजय की खुशी से झूम उठे। असत्य पर सत्य की जीत होते ही भगवान राम की विजय यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजसेवी ऋतिक जायसवाल, समिति के संयोजक विभाष सिन्हा, महामंत्री डा. राजेंद्र प्रसाद, श्रीचंद, सुरेश पवन, संतोष, अशोक, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में पुरानी सब्जीमंडी में रथ पर सवार राम, लक्ष्मण के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां भी रावण वध का मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। असत्य पर सत्य की जीत होते ही चारों तरफ खुशी छा गई। पूरे नगर में धूमधाम से विजयादशमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed