फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   As soon as Mubarakpur seat went to Praspa's account, the water turned on the dreams of many

मुबारकपुर सीट प्रसपा के खाते में जाते ही कइयों के अरमानों पर फिरा पानी

Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
As soon as Mubarakpur seat went to Praspa's account, the water turned on the dreams of many
आजमगढ़। जनपद में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सातवें चरण में मतदान होने की वजह से प्रशासन का पूरा जोर अभी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के साथ जिले का ही मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए प्रशासन सभी मतदाताओं तक पर्ची पहुंचाने के साथ ही डोर-टू-डोर जागरूक भी करेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अमृत त्रिपाठी की पहल पर प्रशासन वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में जुटा हुआ है। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को भी प्रशासन कटिबद्घ नजर आ रहा है। इस बार मतदान शुरू होने के 20 दिन पहले ही सभी मतदाताओं के घर मतदाता पर्ची पहुंचा दी जाए। इसमें बीएलओ समेत पंचायत स्तर के कर्मचारियों, आंगनबाड़ियों आदि का सहयोग लिया जाएगा। लापरवाही न हो इसलिए नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। वितरण कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जिले में सक्रिय महिला की मदद मतदाताओं को जागरूक करने में ली जाएगी। समूह के सदस्य अपनी पंचायतों व आस-पास की पंचायतों में घर-घर जाकर जाकर लोगों को वोटिंग की अहमियत बताने के साथ मतदान के लिए जागरूक भी करेंगे। इसी तरह हर गांव में तैनात निगरानी समिति और स्वच्छताग्राही भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। विधानसभा चुनाव 2017 में अगर विधानसभावार मतदान का प्रतिशत देखें तो यह 56 प्रतिशत था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर लगाया तो मतदान में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई और यह 56.12 प्रतिशत हो गया। इस बार प्रशासन का जोर लोकसभा चुनाव से अधिक मतदान का होगा।
विज्ञापन

2017 में विधानसभावार हुए मतदान का प्रतिशत
विधानसभा मतदान प्रतिशत पुरुष मतदान महिला मतदान
अतरौलिया 58.72 52.46 66.23
गोपालपुर 56.49 50.50 64.01
सगड़ी 54.66 48.28 62.56
मुबारकपुर 60.96 56.46 66.67
आजमगढ़ 56.81 53.30 61.09
निजामाबाद 55.04 48.91 62.59
फूलपुर पवई 58.42 51.36 66.97
दीदारगंज 54.72 45.37 62.18
लालगंज 53.04 45.37 62.18
मेंहनगर 52.28 44.99 61.14
मतदाता बनीं कम लेकिन मतदान प्रतिशत रहा पुरुषों से अधिक
आजमगढ़। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 32 हजार 540 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख पांच हजार 788 और महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 26 हजार 662 है। पिछले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों की स्थिति देखें तो भले ही मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से कम हो। लेकिन मतदान प्रतिशत में पुरुषों से काफी आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed