फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Artists of Hunar Sansthan participated in Kajri Mahotsav

Azamgarh News: हुनर संस्थान के कलाकारों ने कजरी महोत्सव में बांधा समा

Tue, 27 Aug 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Artists of Hunar Sansthan participated in Kajri Mahotsav
आजमगढ़। संस्कृति विभाग उप्र के सौजन्य से भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की ओर से हरिहर प्राइमरी स्कूल परिसर में तीन दिवसीय कजरी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। डीआईजी वैभव कृष्ण ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद हरिहरपुर के बाल कलाकारों ने सरस्वती वंदना, कजरी गीत की प्रस्तुति की। फिर हुनर संस्था के बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति की। पहले दिन काजल मिश्रा व तनु मिश्रा, गोपाल मिश्र व कृष्णा मिश्र, सृष्टि मिश्रा व मोहित मिश्र, सागर मिश्र, उमंग मिश्र व वर्षा मिश्र, पायल मिश्र व शालिनी मिश्र ने कजरी प्रस्तुत की। हर्ष मिश्र व अमन मिश्र, नितेश मिश्र व नमन मिश्र तथा प्रियांश मिश्र व दिव्यांश मिश्र ने टीम के साथ कजरी की प्रस्तुति की। इसके बाद हुनर संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। डीआईजी वैभव कृष्ण, एडीएम वित्त एवं राजस्व आज़ाद भगत सिंह, संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ की कुल सचिव डॉ. सृष्टि धवन (पीसीएस) ने कलाकारों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. डॉ. सीमा भारद्वाज, अजय मिश्रा आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed