फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arriving at the wedding, the elders beat the bride's uncle and baba.

शादी में पहुंच कर मनबढ़ों ने दुल्हन के चाचा व बाबा पीटा

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arriving at the wedding, the elders beat the bride's uncle and baba.
थाना क्षेत्र के ओहदारीपुर गांव में बुधवार की रात बारात में छेड़खानी कर रहे मंजीर पट्टी गांव के एक युवक को घरातियों ने पकड़ लिया। दो हाथ जड़ने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद नशे में ध्रुत युवक ने फोन कर वहां पर अपने चार- पांच साथियों को बुला लिया और दो लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

ओहदीपुर गांव निवासी गुड्डू गुप्ता की पुत्री की बुधवार को शादी थी। बारात दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर निवासी उमा शंकर गुप्ता के यहां से आई हुई थी। रात में डीजे बज रहा था, डीजे के धुन पर लोग थिरक रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के गांव मंजीरपट्टी का एक युवक युवतियों से छेड़खानी करने लगा। लोगों ने उसे वकढ़ लिया और दो हाथ जड़ कर वहां से भगा दिया। उक्त युवक मौके से हट कर अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। रात्त करीब साढ़े नौ बजे शादी की रस्म अदा हो रही थी कि इसी दौरान आरोपी पहुंचते ही राड से प्रहार कर दुल्हन के चाचा लालू प्रसाद गुप्ता (29) व बाबा शंकर गुप्ता (60) घायल कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed