फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arrest imposed for drink

गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Sat, 01 Aug 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 01 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arrest imposed for drink
 कंधरापुर थाना क्षेत्र के पश्चिम का पूरा गांव में सिरफिरे  आशिक की गोली से घायल हुई छात्रा की मौत के बाद शनिवार की सुबह गांव के लोग कंधरापुर बाजार में बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिए। वह हत्यारोपी की गिरफ्तारी और छात्रा की मां को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ गए। आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग होने की सूचना पर एसडीएम सदर पांच थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आश्वासन मिलने पर पौने चार घंटे बाद जाम समाप्त किया गया।
विज्ञापन

पश्चिम का पूरा गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा से उसके ही गांव का युवक राकेश यादव पुत्र अतवारु एकतरफा प्रेम करता था। 29 जुलाई की सुबह छात्रा कालेज जा रही थी। गांव के बाहर सुनसान स्थान पर राकेश ने पीछे से उसके गर्दन पर हमला कर सामने से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल छात्रा की इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में वाराणसी में मौत हो गई। छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन और और दो छोटे भाइयों की जिम्मेदारी उसकी मां पर है, जो गांव के प्राइमरी स्कूल में रसोइया है। छात्रा की नृशंस हत्या से गांववाले गुस्से में हैं। शुक्रवार की देर रात छात्रा का शव वाराणसी से घर पहुंचने पर शनिवार की सुबह महिला और पुरुष शव लेकर कंधरापुर बाजार पहुंचे और आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग जामकर हत्यारोपी राकेश की गिरफ्तारी, छात्रा की मां को शिक्षा विभाग में नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर सुबह सात बजे से लगा जाम पौने चार घंटे बाद समाप्त कराया। एसडीएम डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नियम के तहत मिलने वाली प्रत्येक सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed