{"_id":"613652cc8ebc3eb7806b515a","slug":"armed-people-attacked-the-village-head-azamgarh-news-vns610113951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लोगों ने ग्राम प्रधान पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद लोगों ने ग्राम प्रधान पर बोला हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरा कोदई गांव निवासी आशीष राय पुत्र देवनारायण राय जो मौजूदा समय में गांव के प्रधान हैं। अहरौला थाने में तहरीर दी है जिसमें उन्होंने खुद पर पांच असलहाधारियों के द्वारा अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है।
आशीष राय ने बताया कि रविवार की शाम करीब 6:30 बजे पांच लोग हथियार से लैस होकर बाइक से दरवाजे पर जाने मारने की इरादे से चढ़ आए। गाली-गलौज व जान मारने की धमकी दी। प्रधान आशीष राय जैसे ही अपने दरवाजे से बाहर निकले। एक हथियार बंद बदमाश ने सीने पर असलहा सटा दिया। प्रधान ने हिम्मत दिखाते हुए जान की परवाह छोड़ बदमाश से भिड़ गए। परिवार के लोग शोर मचाने लगे, शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचते उससे पहले खतरे को भांप हमलावर वहां से भाग निकले। आशीष राय ने बताया कि छीना झपटी में हमलावरों की एक जिंदा बुलेट मौके पर गिर गई। उनके मौके से भागने के बाद हमलावरों की एक ग्लैमर बाइक भी वहीं रह गई। उन्होंने घटना की सूचना 112 व थानाध्यक्ष अहरौला को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में एक जिंदा कारतूस व बाइक अपने कब्जे में ले लिया है। भागने के करीब एक घंटे बाद हमलावरों ने फिर मोबाइल नंबर पर फोन किया और दो दिन में गोलियों से भून देने की धमकी भी दी। छानबीन में पुलिस को एक जिंदा बुलेट और हमलावरों की छोड़ी गई ग्लैमर बाइक मिली जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उनके द्वारा अहरौला थाने में दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
घटना की सूचना मिली है, पीड़ित की तहरीर अहरौला पुलिस को मिल गई है। जांच की कवायद चल रही है। दोषियों के खिलाफ काड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोपाल स्वरूप वाजपेयी, सीओ बूढ़नपुर।