फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Armed miscreants attack, five injured including pregnant woman

हथियारबंद बदमाशों का हमला, गर्भवती महिला समेत पांच घायल

Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants attack, five injured including pregnant woman
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव में मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति के घर पर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। गर्भवती महिला समेत पांच लोगों की जम कर पिटाई की गई। पीड़ित परिवार रात में ही थाने पर तहरीर लेकर पहुंचा लेकिन कार्रवाई के बजाए मेडिकल करा कर आने बात कह उन्हें बैरंग वापस भेज दिया गया। घटना से पीड़ित का पूरा परिवार ही दहशत में है।
विज्ञापन

अरारा गांव निवासी सचिन पुत्र ईश्वरचंद की गांव में ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चली आ रही है। सचिन का आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे के आसपास दो दर्जनभर हथियारबंद लोगों उसके घर पर चढ़ आए। उस पर घर पर उसकी दो चाचा, एक चाचा, बहन व मां मौजूद थे। हमलावरों ने सभी की जम कर पिटाई किया। बहन को तो बदमाशों ने घर से बाहर घसीट का मारपीटा। वह तीन माह की गर्भवती भी थी। वहीं मां के सिर में गंभीर चोट आई है। चाचा व दोनो चाची की भी बदमाशों पिटाई किया है। सचिन के मां व बहन की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में ही पीड़ित गंभीरपुर थाने पर तहरीर लेकर पहुंचा लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने के बजाए मेडिकल करा कर आने की बात कह उन्हें बैरंग लौटा दिया। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में है। वहीं हमलावरों के हौसले बुलंदी पर है। सचिन का कहना है कि हमलावर कभी भी पुन: हमला कर सकते है और वे अब जानमाल की धमकी तक दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed