फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Arajibagh residents forced to drink contaminated water, protest

दूषित पानी पीने को मजबूर आराजीबाग वासी, प्रदर्शन

Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arajibagh residents forced to drink contaminated water, protest
नगर पालिका परिषद के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आराजीबाग मुहल्ला में पीने का पानी दूषित आने से आक्रोशित मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार को पुनीत राय के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मुहल्लावासियों ने डीएम को पत्रक सौंपा और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाहियों को उजागर किया।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में पुनीत राय ने ने बताया कि इस वार्ड में कई माह से गंदा, बदबूदार पानी आ रहा है, लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। कई बार नगर पालिका और जल-कल विभाग से मामले की शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे है वहीं मुहल्ले में साफ-सफाई की भी व्यवस्था दयनीय है। वहीं आकाश विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा दिए जा रहे मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही से हम लोग आजिज हो चुके है। हमारे वार्ड के स्ट्रीट लाईट व हाई मास्क बंद पड़े हुए है। इसके पूर्व नपा कार्यालय पर पहुंचकर मुहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरिता, विमला, गीता, दुर्गा, इंद्रावती, रीता सरोज, संगीता प्रजापति, बालूलाल, सुनीता आकाश सोनकर, हंसराजी, हंसा, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed