{"_id":"67bcbbd2cde5cffda2033450","slug":"apply-for-426-seats-in-sarvodaya-schools-by-march-15-entrance-exam-will-be-held-on-march-27-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127994-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सर्वाेदय विद्यालयों में 426 सीटों के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन, 27 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सर्वाेदय विद्यालयों में 426 सीटों के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन, 27 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
सिधारी। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित हो रहे बालक और बालिकाओं के राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में रिक्त 426 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह से आठ और 11 में प्रवेश के लिए बालक और बालिकाओं को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। 15 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगें। दोनों विद्यालयों में निशुल्क आवेदन पत्र उपलब्ध हैं।
जिले में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का मूसेपुर, और गौरा मेंहनगर में संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 फरवरी 2025 को विभाग की ओर से इसका कार्यक्रम जारी भी कर दिया गया है। आश्रम पद्धति विद्यालय मूसेपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि मूसेपुर विद्यालय में 214 व गौरा मेंहनगर में 212 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवार अपने बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की आय 46,080 व शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की आय 56,460 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश की किसी भी प्रक्रिया में कोई भी धनराशि नही ली जा रही है, अभिभावकों को किसी भी बिचौलिया के चक्कर में नहीं पड़ना है। 15 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को होगी। सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन 31 मार्च को किया जाएगा।