फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appeal rejected here, DM demolished Rudra Pratap Polytechnic Colleg

इधर खारिज हुई अपील, उधर डीएम ने गिरवाया रुद्र प्रताप पॉलीटेक्निक कालेज

Fri, 19 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Appeal rejected here, DM demolished Rudra Pratap Polytechnic Colleg
आजमगढ़ में शुक्रवार सायं सगड़ी तहसील क्षेत्र के देउपुर कमालपुर स्थित कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमा? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के देऊरपुर कमालपुर स्थित रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कालेज को बचाने की कोशिशें नाकाम हो र्गइं। कमिश्नर ने प्रकरण की सुनवाई के बाद शुक्रवार को कुंटू की पत्नी की ओर से दाखिल अपील खारिज कर दी। कमिश्नर का आदेश होते ही डीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला शाम को कालेज पहुंच गया। जेसीबी और पोकलेन से कालेज की इमारत गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देऊरपुर कमालपुर में रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कालेज को तत्कालीन डीएम एनपी सिंह ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त कर लिया था। कालेज का संचालन विद्यावती देवी शिक्षक प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान, छपरा सुल्तानपुर की ओर से किया जाता है। इसकी अध्यक्ष कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह हैं। कालेज की इमारत का नक्शा पास न होने को लेकर जिला पंचायत ने कुछ माह पहले इमारत के ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। जिला पंचायत के ध्वस्तीकरण के आदेश को कुंटू पक्ष की ओर से उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने यह कहते हुए याचिका अस्वीकार कर दी थी कि आदेश के विरुद्ध अपीलीय न्यायालय में अपना पक्ष रखें। इसी क्रम में कमिश्नर वीवी पंत की कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज की तरफ से अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह ने तथा दूसरे पक्ष से जिला शासकीय अधिवक्ता रामकृष्ण मिश्रा ने अपने पक्ष रखे। दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद कमिश्नर ने कुंटू पक्ष की अपील खारिज कर दी। कमिश्नर का आदेश मिलते ही शुक्रवार देर शाम डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अमला देऊरपुर कमालपुर पहुंच गया और जेसीबी और पोकलेन से कालेज की इमारत को गिराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed