फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appeal for peace through priests and clerics

चेता प्रशासन, शुरू हुई शांति समिति की बैठक

Tue, 17 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Appeal for peace through priests and clerics
मुबारकपुर में तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नागरिकता कानून को लेकर कोई हिंसा न हो इसके मद्देनजर मंगलवार को जगह-जगह शांति समिति की बैठक कर प्रशासन व पुलिस ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मंदिर के पुजारी व मस्जिद के मौलवियों से गुजारिश की गई कि वो इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को सरायमीर थाना परिसर में बैठक हुई। क्षेत्र के सभी मंदिरों के पुजारी, मस्जिदों के मौलवी, मदरसों के प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य लोगों को बुलाकर उन्हें समझाया गया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस ने कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं जहानागंज थाना में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर शांति की अपील की गई। मेंहनगर में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें दोनों समुदाय के साथ-साथ व्यापार मंडल के लोग शामिल रहे। इसी क्रम में दीदारगंज थाना परिसर में एसओ धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई तो फूलपुर कोतवाली में कार्यवाहक प्रभारी दिनेश पाठक की अध्यक्षता में बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

मदरसों के अध्यापक और बच्चों से अपील
बूढ़नपुर। एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा और सीओ शीतला प्रसाद पांडेय मंगलवार को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मदरसा वरसीरतुल वलूम पूरब पोखरा, दारुल उलीम गौसिया हुजुरिया सरैया अमारी, जिसमें कुल 201 बच्चे पढ़ते हैं और 123 बच्चे आवासीय हैं। इसके अलावा जामिया इस्लामिया शाह नजीबुद्दीन भैरोपुर दरगाह जिसमें 250 बच्चे व 35 बच्चे आवासीय रहते हैं। अधिकारियों ने मदरसों के छात्रों और शिक्षकों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। यह लोग सोशल साइट का भी सहारा ले रहे हैं। इस प्रकार की अफवाहों पर गौर न करें। मैसेज भेजने वाले के विषय में तत्काल सूचना दें।

अतरौलिया क्षेत्र में मदरसे में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।

अतरौलिया क्षेत्र में मदरसे में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।- फोटो : AZAMGARH

मुबारकपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोग।

मुबारकपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed