फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anti-Scheduled Caste Government is not tolerated

अनुसूचित जाति विरोधी सरकार नहीं है बर्दाश्त

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anti-Scheduled Caste Government is not tolerated
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को जहानागंज विकास खंड के गोधौरा गांव में आयोजित दलित महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहा कि अनुसूचित जाति का जहां भी शोषण होगा कांग्रेस पार्टी वहां मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और अनुसूचित जातियों की विरोधी है। ऐसी सरकार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम जहां भी अनुसूचित लोगों के घर जाते हैं। ऐसा करने पर यह सरकार हमें गिरफ्तार करवा लेती है। पीड़ित और उसके परिवार से मिलने नहीं तक दिया जाता है। गोधौरा गांव के अनुसूचित जाति के लोगों का क्या दोष था। रिकाउंटिंग की मांग करने पर उनके घर को तोड़ दिए गए। लोगों के परिवार की महिलाओं को जेल में भेजा गया, यह हमें बर्दाश्त नहीं है। हम कन्हैया राव के साथ हैं और रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि जब गरीबों और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार होता है, बहन मायावती अपने घर से बाहर तक नहीं निकलती हैं। कांग्रेस ही हमेशा उनकी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आती है। चाहे आजमगढ़ हो या हाथरस या प्रदेश के किसी अन्य जगह की घटना हो हर जगह गरीबों और दमित लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी है और रहेगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू मुसलमान का डीएनए एक है। तब यह सोच कहां गई थी, जब हाथरस में एक लड़की को बलात्कार के बाद जिंदा जलाया जाता है। इस दौरान पंजाब के मंत्री राजकुमार, शाहनवाज, मनोज यादव, उदित राज, जावेद मंदे, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राज कुमार कन्नौजिया और संचालन जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed