{"_id":"65d5f8431d0de6a66d03aaa4","slug":"anti-corruption-azamgarh-team-arrested-class-iv-employee-taking-bribe-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ढाई लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी गिरफ्तार, ACO के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ढाई लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी गिरफ्तार, ACO के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR
Wed, 21 Feb 2024 06:52 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:52 PM IST
सार
आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ बलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रंगे हाथ पकड़ा गया चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिले की एंटी करप्शन टीम के हाथ बुधवार को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया जिले में टीम ने ढाई लाख रुपये घूस लेते चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ा। मामला सहायक चकबंदी कार्यालय सिकंदरपुर से जुड़ा हुआ है। शहर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम ने पकड़े गए कर्मचारी के साथ ही सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा पंजीत कराया है।
विज्ञापन
बलिया जिल के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड बभनियाव गांव निवासिनी गिरीजा देवी के पैतृक भूमि का मामला सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर के यहां चल रहा है। शिकायतकर्ता के पद में आदेश करवाने के लिए उससे ढाई लाख रुपये की मांग किया गया। गिरीजा देवी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम (आजमगढ़) से की। सूचना पर टीम ने योजना बनाई और बुधवार को मय दलबल पहुंच गई। उनके साथ डीएम बलिया द्वारा बतौर साक्षी उपलब्ध कराए गए दो जिम्मेदार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने पैसा देने के बाबत बात किया तो सहायक चकबदी अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय ने उसे बलिया रोडवेज बस स्टैंड पर बुलाया। जहां महिला ने पहुंच कर राजेश को जैसे ही पैसा दिया, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे लेकर सीधे बलिया कोतवाली पहुंची। जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय के अलावा सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन
टीम में ये रहे शामिल
ट्रैपटीम प्रभारी श्याम बाबू, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, ब्रजेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र, मुख्य आरक्षी ओमकार सिंह यादव, विकास कुमार जायसवाल, आरक्षी आनंद कुमार यादव, अमित सिंह, मुकेश कुमार पटेल, पंकज सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविंद यादव आदि।