{"_id":"63a9e565a255f70c8045f9a4","slug":"answer-books-were-being-written-outside-the-examination-center-the-center-was-changed-azamgarh-news-vns6906305176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परीक्षा केंद्र से बाहर लिखी जा रहीं थी उत्तर पुस्तिकाएं, बदला गया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परीक्षा केंद्र से बाहर लिखी जा रहीं थी उत्तर पुस्तिकाएं, बदला गया केंद्र
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ जनपद के इटौरा स्थित महाविद्यालय राजेंद्र तारा चौहान महाविद्यालय में सोमवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान सचल दल टीम ने छापा मारा। इस दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर उत्तर लिखवाने एवं दूसरे के स्थान पर किसी अन्य को बैठाकर परीक्षा दिलवाई जा रही थी। वहीं महाविद्यालय में एक गाड़ी से दस कोरी उत्तर पुस्तिकाएं बरामद हुईं। जिसे कुलपति के आदेश पर केंद्र को परिवर्तित कर दिया। वहीं 10 परीक्षा केंद्रों पर नकल के आरोप में कार्रवाई कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कुलपति प्रो. पीके शर्मा ने नकल के आरोप में परीक्षा केंद्र परिवर्तित करते हुए समस्त छात्राओं का केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी रतनपुरा मऊ किया है। अब 27 दिसंबर एवं उससे आगे की समस्त परीक्षाएं परिवर्तित केंद्र पर संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को केंद्र परिवर्तन के संबंध में सूचना देने का समस्त दायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा।
यदि किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूटती है तो उसका संपूर्ण दायित्व महाविद्यालय का होगा। कुलपति ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से संबंधित समस्त प्रपत्र नोडल केंद्र को तत्काल उपलब्ध करा दें। वहीं पार्वती महिला महाविद्यालय दोहरीघाट, बाबूराम कैलाशी महिला महाविद्यालय, धनौली, श्रीमती इंदिरा गांधी महाविद्यालय डुमरी मर्यादपुर, एचएम महाविद्यालय पीवाताल, पब्लिक महिला शहर डिग्री कॉलेज बरामदपुर मोहम्मदाबाद गोहना, दुर्गा जी महाविद्यालय कयामपुर मोहम्मदाबाद, शांति सिंह महाविद्यालय भोपौरा, राम नवल महाविद्यालय चिरैयाकोट, रामबरन धुरभारी यादव महाविद्यालय समाउद्दीनपुर कर्मी व अवध नारायण सिंह महाविद्यालय सुल्तानपुर पर नकल कराने का आरोप है। नकल के आरोप में कार्रवाई कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।