फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   anil varma adhyaksh aur ashok yaadav mantree nirvaachit

अनिल वर्मा अध्यक्ष और अशोक यादव मंत्री निर्वाचित

Mon, 18 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
anil varma adhyaksh aur ashok yaadav mantree nirvaachit
मेंहनगर। मेंहनगर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा और मंत्री पद पर अशोक यादव को निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हित में कार्य करने का वादा किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे एल्डर कमेटी के चेयरमैन तेज प्रताप सिंह, सदस्य अभिषेक कुमार सिंह और अजय कुमार की देखरेख में चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। 68 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अनिल कुमार वर्मा को 26 मत, अशोक सिंह को 24 और रविंद्र सिंह को 18 वोट मिले। मंत्री पद पर अशोक यादव को 40 और राजनाथ यादव ने 27 मत प्राप्त हुए। एक मत नोटा को गया। अशोक यादव को निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिशंकर राम, कमलेश सिंह, सह मंत्री पद पर सत्यदेव यादव, पंचम यादव, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी में माताबख्श सिंह, जय नारायण सिंह, विनोद कुमार और सदस्य कनिष्ठ कार्यका रिमी में शिवाधार सरोज, उदय प्रताप, रामबरत निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण और अधिकारों के लिए कार्य करता रहूंगा। बार एसोसिएशन बगैर भेदभाव किए पारदर्शिता पूर्ण कार्य करता रहेगा। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, जल भरत सिंह, सुधीर चन्द्र अस्थाना, विक्रम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed