{"_id":"605a2db78ebc3e592578f723","slug":"angry-merchants-protested-due-to-shifting-of-bank-branch-azamgarh-news-vns58157759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा स्थानांतरित होने से नाराज व्यापारीयों किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा स्थानांतरित होने से नाराज व्यापारीयों किया विरोध-प्रदर्शन
अहरौला के मतलूबपुर स्थित यूबीआई बैंक की शाखा अंयत्र स्थानांतरित करने का विरोध करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
अहरौला। थाना क्षेत्र के मतलूबपुर कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा को स्थानांतरित करनेे नाराज क्षेत्र के व्यापारी और खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक से वार्ता के बाद मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन किया। शाखा के स्थानांतरण का विरोध किया।
विज्ञापन
मतलूबपूर कस्बे में लगभग 40 वर्षों से स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को स्थानांतरित किया जा रहा है। मकान मालिक के साथ हुए अनुबंध की समय सीमा समाप्त हो गई है। भवन मालिक से आगे की सहमति न बनने से बैंक प्रबंधन शाखा को भीड़भाड़ बाले एरोला तिराहे पर स्थानांतरित कर रहा है। इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसको लेकर के बाजार के व्यापारी और क्षेत्र के खाताधारक आक्रोशित हैं। क्योंकि जिस जगह पर यह बैंक को स्थानांतरित किया गया है वह दो तल कटरानुमा मकान है। सामने रोड पर एक भी बाइक, साइकिल या कार पार्किंग करने की जगह नहीं है। मकान के पीछे बाइक स्टैंड बनाया जा रहा है। स्टैंड की तरफ जाने के लिए एक पतली गली सिर्फ रास्ता है। इस जगह पर गाड़ियों की लंबी कतार के कारण पूरा अहरौला बाजार जाम से जूझता रहेगा। इसको लेकर व्यापारी परेशान होंगे। संजय पांडेय और प्रभुदीन यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में स्थानय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बैंक प्रबंधक संदीप तिवारी से बैंक को किसी खुली जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की। इसके लिए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और बाजार बंद कर चक्का जाम की चेतावनी भी दी। शाखा प्रबंधक संदीप तिवारी ने कहा कि यह बैंक प्रबंधन का निर्णय है। राजाराम यादव, रमेश सिंह, लालचंद यादव, कृष्णकांत यादव, मनीष यादव, वीरेंद्र पांडेय, ताड़क मद्धेशिया, सागर मोदनवाल, रमेश अग्रहरि, रामराज यादव, अरुण, फूलचंद यादव, मुकेश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।