{"_id":"665a3005cc48daf7060e3764","slug":"angry-farmers-stopped-road-construction-work-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116030-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आक्रोशित किसानों ने रोका सड़क निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आक्रोशित किसानों ने रोका सड़क निर्माण का कार्य
विज्ञापन
अतरौलिया। अनुबंध के अनुसार अपने खेत का पैसा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को सड़क बनाने वाली कंपनी का कार्य रोकवा दिया। किसानों का आरोप है कि अनुबंध के अनुसार कंपनी पैसा नहीं दे रही है। कंपनी का कार्य समाप्त हो गया है ऐसे में बिना भुगतान किए ही कंपनी भाग जाएगी। कंपनी के अधिकारियों से कई बार बात हो चुकी है लेकिन अब तक हमारे का बकाए का भुगतान नहीं किया गया।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को बनाने वाली कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन का पाॅवर प्लांट अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार स्थित बसावन पट्टी में स्थापित किया गया है। कंपनी वहां के किसानों के उपजाऊं खेत तीन वर्ष के लिए लीज पर लिया है। कार्य समाप्त न होने की दशा में 1 दिसम्बर 22 से 30 नवम्बर 2024 तक का फिर से अनुबंध किया गया और शर्तों के अनुसार बढ़े हुए समय का भुगतान जनवरी माह में ही अग्रिम रूप में करना था।
मगर कार्यदायी संस्था द्वारा 30 मई 2024 तक का ही भुगतान किया गया। जितने समय का भुगतान हुआ वह आज समाप्त हो रहा है। मगर अब भी कार्यदायी संस्था का काम उक्त जमीन पर चल रहा है। बाकी भुगतान को लेकर किसान कंपनी के अधिकारियों से पिछले कुछ महीनों से मांग कर रहे है। मगर कंपनी के अधिकारी काम समाप्त होते देख किसानों की मांग को अनसुना कर दे रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को किसान आक्रोशित हो कर पाॅवर प्लांट पहुंचकर कार्य को रुकवा दिए। काम रुकवाने की सूचना जैसे ही दिलीप बिल्डकॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिहर सिंह को हुई तो वह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया।