फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Angry farmers stopped construction of connectivity of Purvanchal Expressway due to non-receipt of compensation

मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने रोका पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के संपर्क मार्ग का निर्माण

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped construction of connectivity of Purvanchal Expressway due to non-receipt of compensation
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए सठियांव के फखरुद्दीनपुर गांव के पास संपर्क मार्ग के निर्माण को किसानों ने शनिवार को रोक दिया। आरोप है कि भूमि अधिग्रहित किए गए छह माह हो गए लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मुआवजा देने के लिए भूमि अध्याप्त विभाग में तैनात दो लिपिक उनसे पांच प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे फखरूद्दीनपुर गांव के किसानों की जमीनों लूप रैंप (एक्सप्रेस वे पर चढ़ने और उतरने के लिए) बनाने के लिए यूपीडा के द्वारा बनाया जा रहा है। छह माह पूर्व किसानों से बात किया कि आप सभी लोग अपने जमीनों के कागजात की फाइल जमा कर दें। जिससे मुआवजा की धनराशि खातों में भेजी जा सके। आश्वासन सीआरओ ने दिया था। काफी समय बीतने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला, इससे क्षुब्ध होकर किसान शनिवार की सुबह पूर्व प्रधान रेयाज खान के नेतृत्व में निर्माणाधीन सड़क के पास पहुंचे। इस दौरान किसानों ने काम रोकवा कर प्रदर्शन किया। किसान एहियखान, रामकेवल, तीर्थ राय, हाफिज, अफजाल, फैजान इमरान उर्फ छेदी व आशिफ सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि एसएलओ कार्यालय में तैनात दो लिपिक मुआवजा की रकम देने के एवज में उनसे पांच प्रतिशत कमीशन की मांग रहे है। कमीशन न देने पर धनराशि खाते में नहीं भेज रहें। जो व्यक्ति कमीशन की राशि दे रहा, उसका भुगतान कर दिया जा रहा। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर वह पांच दिन पूर्व काम शुरू किया है, अधिकारियों ने बताया कि किसानों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed