फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anger over fixing compensation of land, farmers jammed road

भूमि का मुआवजा कम तय करने पर आक्रोश, लगाया जाम

Tue, 06 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anger over fixing compensation of land, farmers jammed road
अतरौलिया के गदनपुर गांव में किसानों से वार्ता करते एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्र। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में आ रही भूमि का मुआवजा कम तय करने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12 बजे गदनपुर गांव के समीप एनएच-233 पर जाम लगा दिया। सरकार विरोधी नारे के साथ डेढ घंटे जाम लगाए रखा। हंगामा होते देख बूढ़नपुर सर्किल की सभी थानों की फोर्स तैनात हो गई। एसडीएम दिनेश मिश्रा और सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने रास्ता खुलवाने की अपील की, लेकिन आंदोलित किसानों ने इंकार कर दिया। किसान इतने उग्र थे एसएसबी की बी एक बटालियन बुला ली गई।
विज्ञापन

अतरौलिया ब्लॉक के जितने भी गांव के किसानों की जमीन लिंक एक्सप्रेस-वे में जा रही है वहां के सैकड़ों किसान भोराजपुर बाग में एकत्रित हुए। प्रासपा के प्रदेश सचिव फूलचंद यादव ने कहा कि शासन किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।किसान लड़ाई के मूड में तो नहीं है।अगर शासन-प्रशासन लड़ाई ही चाहता है तो किसान पीछे भी नहीं रहेगा। देवनारायण मिश्र ने कहा कि किसानों को उच्च सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। मुआवजा नहीं मिलेगा तो आगामी दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एसडीएम और सीओ के समझाने और फिर से सर्वे करवाने के आश्वासन पर किसान माने। कहा कि 16 अगस्त तक उच्च सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिला तो 17 को फिर रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने नेताओं से किया किनारा
अतरौलिया। धरना-प्रदर्शन कर रहे किसान उस समय उग्र हो गए जब कुछ पार्टी के नेताओं सड़क के किनारे का अलग मुआवजा और खेत का अलग मुआवजा मांगने की बात एलडीएम से की। एसडीएम इस पर सहमत भी हो गए तथा आश्वासन भी दे दिया। किसानों ने ये बत सुनी तो सहमत नहीं हुए। नेताओं की मंशा को भांप उनका बहिष्कार करने लगे। लाउडस्पीकर से प्रसारित करने लगे कि हम नेताओं के हाथ की कठपुतली नहीं हैं।

अतरौलिया के गदनपुर गांव के पास अपनी मांगो को लेकर एनएच 23 जाम करते किसान।

अतरौलिया के गदनपुर गांव के पास अपनी मांगो को लेकर एनएच 23 जाम करते किसान।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed