फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anganwadi workers sought state employee status

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

Fri, 12 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers sought state employee status
मेहता पार्क में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करती महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और सम्मानजनक मानदेय देने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को रिक्शा स्टैंड पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष द्रौपदी सिंह और संचालन जिला उपाध्यक्ष नीतू पांडेय ने किया।
विज्ञापन

द्रौपदी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। योगी सरकार वादों पर वादें किए जा रही है। हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं। हम अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे है, लेकिन सरकार हमारी जायज मांगों पर विचार नहीं करेगी तो इस हठधर्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह और जिला उपाध्यक्ष नीतू पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साकार करने के लिए अथक परिश्रम करती हैं, लेकिन सरकार वादा खिलाफी करते हुए हमारे सब्र की परीक्षा ले रही है। ऊषा सिंह, शीला सिंह, सीमा सिंह, कंचन मिश्रा, प्रतिभा, वंदना, रानी मौर्या, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, विद्या देवी, लाली किरन यादव, प्रतिमा, हेमावती देवी, सुशीला सिंह आदि कार्यकत्रियों मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed