{"_id":"4a7c21cc89f6209603abef1f4f797f6d","slug":"anbdekr-particular-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबडेकर का काम खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबडेकर का काम खास
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्मता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर ने संविधान निर्माण में सबको बराबरी का अधिकार, मौलिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। आज उसी रास्ते पर चलकर देश शक्तिशाली हो रहा है।
डा. मालती मिश्र, बेलाल अहमद, राजमंगल सिंह, ब्रजेश नंदन पांडेय, जयनरायन चौहान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
उधर, छतवारा मोड़ पर डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
सत्येंद्र चौहान, संत बख्स सिंह, शंकर बौद्ध, जगदीश, हरिलाल, चंद्रजीत आदि मौजूद थे। उधर डा. अंबेडकर पार्क में भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
रोडवेज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में डा. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपाजनों ने अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। तीजाराम, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। दुर्ग विजय यादव, रमाकांत मिश्र, शिवनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
हरबंशपुर स्थित त्रिशरण बुद्ध बिहार में भदंत महाकश्यप की अध्यक्षता में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने बाबा साहब के जीवन पर चर्चा की।
संचालन विक्रम ने किया।उधर अनुसूचित जाति, जनजाति बेसिक शिक्षक कल्याण समिति ने भी डा. अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया।