फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Anarchists damaged Ambedkar statue in Purabpatti and Khadarampur, tension in villages

Azamgarh News: पूरबपट्टी और खादारामपुर में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, गांवों में तनाव

Sat, 05 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anarchists damaged Ambedkar statue in Purabpatti and Khadarampur, tension in villages
अहरौला। थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी और खादारामपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमाओं पर पड़ी, तो इलाके में रोष फैल गया।
सूचना पर अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा और सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करते हुए तत्काल प्रतिमा की मरम्मत की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन

प्रशासन ने खादारामपुर गांव में तुरंत नई मूर्ति मंगाकर स्थापित करा दी। जबकि पूरबपट्टी में ग्रामीणों ने जब तक प्रतिमा की सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक नई प्रतिमा न लगाने की बात कही। गांवों के बीच की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है, जिससे पुलिस दोनों स्थानों पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने अराजक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इस संबंध में अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed