फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An underpass will be built near Naga Baba Pokhara

Azamgarh News: नागा बाबा पोखरा के पास बनेगा अंडरपास

Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
An underpass will be built near Naga Baba Pokhara
मेजवां। फूलपुर में पिछले कई सालों से अंडरपास के लिए संघर्ष कर रहे नगरवासियों का प्रयास सफल हो गया। रेलवे विभाग ने नागा बाबा पोखरा के पास स्टोन संख्या 76/7 के पास अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया है। अंडरपास बनने से एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कस्बावासी नागाबाबा पोखरा के पास कई सालों से अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। कस्बा के राकेश विश्वकर्मा और गोविंद यादव कई बार रेलवे को ज्ञापन सौंपा था। इस मामले में पूर्व सांसद संगीता आजाद ने वाराणसी में रेलवे बोर्ड की बैठक में 23 जून 2023 में अंडरपास का मुद्दा उठाया था। वहीं, जिले के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 19 सितंबर 2022 में रेल मंत्री को पत्र लिख कर अंडर पास निर्माण की मांग की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया। अंडरपास के लिए चयनित स्थान पर शुक्रवार को बलिया की यूनिवर्सल एनर्जी निर्माण कंपनी ने अपना पोकलैंड मशीन स्थापित कर दिया है। अंडरपास बनने से फूलपुर देहात, सदरपुर बरौली, मुंडियार, चित्रवावल, गहजी, कोईनहा , वनबीरपुर, धर्मदासपुर, नेवादा, दुर्वासा समेत एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम जाने में परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed