फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   An old woman crossing the road was hit by a bike rider, died

Azamgarh News: सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
An old woman crossing the road was hit by a bike rider, died
थाना के खैरूद्दीनपुर बाजार में शनिवार की सुबह बाइक की चपेट में आकर सड़क पार रही वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैरूद्दीनपुर बाजार निवासीनी संजाफी देवी 60 शनिवार की सुबह सात बजे घर के पास ही सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान शाहगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में संजाफी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर शाहगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां वृद्धा का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान कुछ ही देर बार वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्रों की मां थी। एक बेटा रोजीरोटी के लिए विदेश रहता था। एसओ पवई अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed